Breaking News

छत्तीसगढ़ जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बच्ची को जन्म दियाप्रवासी महिला ने

प्रवासी महिला ने छत्तीसगढ़ जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बच्ची को जन्म दियाबिलासपुर (छत्तीसगढ़)। मध्य प्रदेश के भोपाल से छत्तीसगढ़ आ रही श्रमिक स्पेशल एक ट्रेन में एक प्रवासी महिला श्रमिक ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इश्वरी यादव (23) नाम की इस महिला के पति राजेंद्र यादव ने पीटीआई-को फोन पर बताया कि ट्रेन के महाराष्ट्र स्थित नागपुरन्होंने बताया कि ट्रेन के सुबह चार बजे नागपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे की एक मेडिकल टीम आई और मदद दी। चिकित्सकों ने उनकी पत्नी को कुछ दवाइयां भी दी और इसके बाद उन्होंने आगे की यात्रा की। सुबह 10 बज कर 55 मिनट पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को एक एंबुलेंस से बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सीआईएमएस) ले जाया गया।
 डॉ आरती पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों को पृथक वार्ड में रखा गया है। महिला की त्वरित जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसके बाद उसके नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिये भेजे गये हैं। रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले रात करीब दो बजे कुछ महिला यात्रियों की मदद से प्रसव कराया गया।

No comments