रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए करें योग ..शैलेश मिश्रा
आज पूरा देश और शहर कोरोना नामक वैश्विक महामारी के कारण लाकडाउन है , घरों में बंद होने के बावजूद भी आज योगासन और प्राणायाम तथा संतुलित भोजन का चयन हमारे इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मददगार है जिससे आपका स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है और आप सभी बीमारियों से बच सकते हैं ॥
आधुनिक जीवन शैली में आज हमारा आहार -विहार और लाइफस्टाइल जिस तरह से परिवर्तित हुआ हैं उसका हमारे रोग -प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है जिसके कारण हमारा शरीर जल्दी ही रोगों से घिर जाता है , और शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति अंदर से कमजोर हो जाती है तब व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगता है तब उसे सर्दी , खांसी , जुखाम , बुखार, सिरदर्द आदि बीमारियाँ प्रभावित करती हैं ॥ साथ में गलत भोजन का चयन भी हमारे पाचन तंत्र को खराब कर देता है जिससे शरीर में सप्त धातुओं का असंतुलन और वात , पित्त , कफ की अधिकता ही रोग का कारण बनती है तथा नकारात्मक विचार भी हमारे शरीर को कमजोर कर देते हैं ॥ इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए निम्न उपाय का प्रयोग लाभदायक है -
उपाय-1. योगासन
सूर्य नमस्कार -10-15 बार
1.-ताड़ासन- एकाग्रता में वृद्धि और शरीर में सन्तुलन लाता है ॥
2.उत्तानपादासन- हमारी तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है। क़मर दर्द में विशेष लाभप्रद है साथ ही कब्ज , गैस , मोटापा आदि को दूर करता है ॥
2.उत्तानपादासन- हमारी तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है। क़मर दर्द में विशेष लाभप्रद है साथ ही कब्ज , गैस , मोटापा आदि को दूर करता है ॥
3.मंडूकासन - अग्नाशय को सक्रिय करता है , इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है अतः डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक है , पाचन तंत्र व हृदय के लिए भी उपयोगी है।
3.पाद हस्तासन - मेरूदंड को लचीला बनाता है , कब्ज को दूर कर पाचन क्रिया में सुधार लाता है ॥ - 4.पवनमुक्तासन - कब्ज को दूर करता है चर्बी को कम करता है , यकृत व गुर्दे को सक्रिय रखता है ।
5.वज्रासन -यह एकमात्र आसन है जो कि खाने के बाद किया जाता है या इसको कभी भी किया जा सकता है। इस आसन से खाना जल्दी पचता है यह गैस, कब्ज ,अपच,बदहजमी में और पेट से संबंधित सभी विकारों में यह लाभदायक है ।
6.शवासन- यह शरीर में शिथिलता प्रदान करता है आरामदायक आसन है इस आसन से अनिद्रा, तनाव वा रक्तचाप नियंत्रित रहता है ॥
2. उपाय - प्राणायाम
श्वास और प्रश्वास की गति का नियंत्रण अर्थात नियमित रूप से श्वास लेने व बाहर छोड़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित करना ही प्राणायाम हैं।
प्राणायाम आपके श्वसन तंत्र को नियंत्रित करता है। ऊर्जा का वहन, मन में निश्चलता एवं शांति प्रदान करता है तथा एकाग्रता बढ़ाता है इसका अभ्यास पूरे शरीर का पोषण करता है कफ विकार को नियंत्रित करता है। और इस करोना जैसी महामारी को इसके माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।
- प्राणायाम -
-अनुलोम विलोम प्राणायाम इसे नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहते हैं। यह सभी के लिए अत्यंत ही लाभप्रद है। मन को शांत करता है चिंता एवं तनाव के स्तर को कम करता है साथ ही एकाग्रता को बढ़ाने में भी सहायक है !
- भ्रामरी प्राणायाम-
चिंता , क्रोध एवं तनाव से मुक्त करता है साथ ही माइग्रेन एवं अवसाद से राहत मिलती है।
-उज्जायी प्राणायाम-
थायराइड ग्रंथि एवं गले आदि के समस्याओं के लिए अत्यंत लाभदायक है ।आपके हृदय और फेफड़े को स्वस्थ रखता है ॥
कपालभांति -
यह एक शुद्धि क्रिया है जो पूरे शरीर में रक्त का संचार करती है। कफ विकार , जुकाम , साइनोसाइटिस , अस्थमा के लिए लाभदायक है ॥ नोट - उच्चरक्तचाप , मिर्गी, हृदय रोगी , माईग्रेन व हर्निया के रोगी इसे ना करें ॥
- भास्त्रिका प्राणायाम -
पाचन तंत्र श्वसन तंत्र व हृदय को स्वस्थ रखता है ,वात पित्त एवं कफ को संतुलित करता है।
उपरोक्त सभी प्राणायाम को करने से हमारे श्वास लेने की क्षमता और शरीर में ऑक्सीजन की क्षमता बढ़ती है कोरोना बीमारी का प्रभाव हमारे श्वसन तंत्र, नाक,और फेफड़ों पर है। अगर इस प्राणायाम को हम लोग सही तरीके से करते हैं तो हमें इस कोरोना वायरस जैसी बीमारी से राहत मिल सकती है॥
3.उपाय - आहार शुद्ध आहार यानी मिताहार एवं सुपाच्य भोजन ग्रहण करें ,साथ में पत्तेदार सब्जियां (एंटी ओक्सीडेन्ट )होती है उनका सेवन साथ में लहसुन , अदरक , हल्दी, जायफल , दालचीनी , मेथी, लौंग , कालीमिर्च (एंटी बैक्टीरियल ) चुकंदर , गाजर , सलाद , अंकुरित अनाज , पनीर , राजमा , मशरूम का सेवन आपकी रोग -प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है ॥ ठंडे पानी का सेवन ना करें यह आपके पाचन तंत्र को सुस्त बनाता है
4. उपाय - सुबह उठने के बाद गर्म पानी का सेवन आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ायेगा और आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालेगा
5. उपाय - सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और घर में ही रहें सुरक्षित रहें ,घर के आस -पास सफाई रखे साथ में जरूरत मंद व्यक्तियों की सहायता करें कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें ॥ स्वस्थ भारत समृद्ध भारत ॥ जय हिंद
शैलेश मिश्रा
(योग विशेषज्ञ) शोध छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज निःशुल्क योग परामर्श के लिये संपर्क करें , प्रितिदिन सायंकाल 6-7 बजे तक धन्यवाद ॥


No comments