Breaking News

मैनुद्दीनपुर गांव बना जिले का पहला हॉटस्पॉट, परिवार के 11 लोगों की जांच शुरू


प्रतीकात्मक फ़ोटो
विभव गुप्ता 
संवाददाता प्रातःकाल, चंदौली बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में 38 साल के अवधेश सिंह की रिपोर्ट में कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद जिले के अफसरों में हलचल मच गई है।
आपको बताते चलें कि 11 मई को मुंबई से चलकर चंदौली आए हुए अवधेश सिंह बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव के निवासी हैं । ये मुंबई में टेंपो चलाने का कार्य करते थे और मुंबई से अपने टेंपो पर ही 2 लोगों को साथ लेकर 11 मई को चंदौली जिले में आ गए थे। इसके बाद सैंपल लेकर बीएचयू जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें उसके पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर जिले में हड़कंप मच गया है।
वही उस एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। उसके परिवार के 11 सदस्यों के सैंपल का कार्य बहुत तेजी से शुरू कर दिया गया और साथ ही उसके साथ आए हुए उन दो व्यक्तियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है ।
इस संबंध में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके सिंह ने बताया कि अवधेश सिंह की कल रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद सबसे पहले तो यह सवाल उठता है कि अन्य राज्यों से होकर चंदौली तक यह कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति कैसे आ गया.. क्या किसी राज्य के बार्डर पर इसकी किसी प्रकार की जांच नहीं की गई थी । यह कई चेक पोस्टों से होकर यहां तक पहुंचा है तो सवाल खड़ा होता है कि कहीं ना कहीं अन्य जगहों पर ऐसी लापरवाही हुई है जिसके कारण कोरोनावायरस आज चंदौली में भी आ गया है।

जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है और भी मुंबई से आने वाले लोगों की तलाश कर जांच की जा रही है ।

एडिशनल सीएमओ ने लोगों से यह भी अपील की कि जो व्यक्ति मुंबई से यदि चंदौली जनपद में आए हैं तो वह स्वयं अपनी जांच करा कर अपने को 14 दिन क्वॉरेंटाइन रखें ताकि इस समस्या से जल्द से जल्द निजात मिल सके।

No comments