Breaking News

क्वारन्टीन अप्रवासियों का विडियो वायरल होने से अधिकारियों में हड़कंप,नगर पंचायत सैय्यदराजा ने दुरुस्त की व्यवस्था, एसडीम ने लिया जाएजा


प्रातःकाल संवाददाता
सैयदराजा। नेशनल इण्टर कालेज मे बने क्वारन्टीन सेन्टर पर क्षेत्र के नौबतपुर, अदसङ,लवंदा व रेवसा गाव में कुछ दिनों पूर्व बाहर शहर से अपने गांव आये थे इन लोगों को जांच करके होम क्वारन्टीन रहने को कहा गया था पर ये लोग गांव में घूम रहे थे गाँव वालों ने इन सभी लोगों की घूमने की शिकायत कि जिसपर नौ लोगों को लेखपाल व कानूनगो ने सैयदराजा नेशनल इण्टर कालेज मे बने क्वारेन्टिन सेन्टर पर सोमवार की देर शाम को लाया गया और मंगलवार के दिन इन सभी नौ लोगों ने एक विडियो बनाकर वायरल किया।
सैय्यदरजा में क्वारन्टीन अप्रवासियों का हंगामा, विडियो वायरल,एसडीम ने लिया जाएजा https://youtu.be/xnOSrq7_7MM

 विडियो वायरल मे समय से खाना नहीं मिलना और खाना भी मिला तो चार पूङी जिससे पेट नही भरता वही पीने के लिए पानी  की व्यवस्था नही है खाली डब्बा पङा है जिसका  विडियो क्वारेन्टिन किये लोगों ने वायरल किया विडियो के वायरल होने के बाद जिमेदार नगर पंचायत प्रशासन आया हरकत में और व्यवस्था का जायज़ा लेने पहुँचे अधिशासी अधिकारी ने क्वारंटिन किए गए लोगों से कहा एक टाइम पानी नहीं मिला तो क्या दिक्कत है ऐसा तो हर घरों में ही होता है ये बातें सुनकर ही क्वारंटिन किए गए लोग ख़ामोश हो गए अब इन अधिकारी को कौन समझाए की एक टाइम पानी न मिलने की क़ीमत क्या है और जब इस विडियो वायरल की सूचना पर एसडीएम विजय नारायण सिंह दोपहर लगभग एक बजे के करीब नेशनल इण्टर कालेज मे बने क्वारेन्टिन सेन्टर पर पहुंचकर क्वारंटीन किये गये लोगों से खाना पानी व साफ सफाई के बारे में पूछताछ की तो क्वारंटीन  किये गये लोगों ने बताया कि आज से सब कुछ ठीक से मिल रहा तब एसडीएम ने पूछा कि विडियो किसने बनाया है तो क्वारंटीन  किये गये लोगों ने डरते हुए बताया कि  दो दिन तक हम लोगो को कोई व्यवस्था नहीं मिला और मिला तो  आधा पेट भोजन व दो दो डब्बा पानी  दो दिन मिला और विडियो मे एक शख़्स  ने कहा कि क्वारंटीन मे स्वस्थ्य होने के लिये रखा गया हम लोग को लेकिन सरकार द्वारा कोई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर हम खुद बिमार हो जायेगे तब हम लोगों ने विडियो बनाकर वायरल किया तो एसडीएम ने विडियो बनाकर वायरल करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा का इंसाफ की अब लोग अपनी बात तक नहीं उठा सकते हैं अगर कोई अपनी बात किसी माध्यम से रखता है तो प्रशासन मुकदमा दर्ज कराने की बात कहता है। मुक़दमा दर्ज करने के बारे में एसडीम ने बताया की गाँव में कोरंटिन का पालन न करने के लिए मुक़द्दमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है । फिर भी एक सवाल खड़ा होता हैं की तीन दिन पहले ही मुक़दम्मा क्यों नहीं दर्ज हुआ ।

No comments