Breaking News

सैयदराजा नगर में पहला कोरोना संक्रमण पुस्टी के बाद नगर के लोग भयभीत


बिभव गुप्ता संवाददाता
खबर चंदौली के सैयदराजा से जहा नगर पंचायत वार्ड नम्बर आठ सुभाष  नगर मे एक 24वर्षीय युवक की कोरोना पाजिटिव  रिपोर्ट जिला अस्पताल से शुक्रवार को मिलते ही नगर मे हडकंप मच गया थाना प्रभारी सन्तोष कुमार राय पुलिस कर्मी व 108 नम्बर एम्बुलेंस  के साथ कोरोना पाजिटिव  युवक के घर पहुचकर युवक को जिला अस्पताल भेज दिया।युवक बम्बई से ट्रेन द्वारा गोरखपुर पहुंचा वहा से बस से वाराणसी बाबतपुर 28 मई को  आया और उसी दिन  आटो रिजर्व करके चंदौली जिला अस्पताल आकर  थर्मल स्कैनिंग कराकर घर पर आया और वार्ड सभासद को सूचना दी  जिसपर 1 जून स्वास्थ्य विभाग ने  108 नम्बर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाकर युवक का जांच व सैम्पल चिकित्सकों द्वारा लेकर युवक को होम क्वारेन्टिन रहने को कहा गया युवक का सैम्पल शुक्रवार को  जिला अस्पताल पर  पाजिटिव  आया तो जिला अस्पताल ने  इसकी सूचना थाना प्रभारी सन्तोष कुमार राय को दी थाना प्रभारी स्वास्थ्य विभाग से  108 नम्बर एम्बुलेंस मंगाकर  युवक को जिला अस्पताल भेज दिया  वही थाना प्रभारी सन्तोष कुमार राय ने  परिवार वालो को होम क्वारेन्टिन रहने को कहा और भतीजा रोड के तीनों तरफ से सील करा दिया।

No comments