Breaking News

चंदौली के छतरपुरा गांव से अपहरण किये बालक को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, अपहरण कर्ता गिरफ्तार


बिभव गुप्ता
खबर यूपी के चंदौली से जहा सैयदराजा कोतवाली छेत्र के छतरपुरा गांव का आठ वर्षीय सक्षम उर्फ़ छोटू गुरुवार की सुबह अपने घर के बाहर  खेलने गया। दोपहर तक न लौटने पर घर वालो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चला उसके बाद छोटू के पिता संतोष पांडेय की मोबाइल पर फोन आया की आठ लाख दो और अपने बेटे को ले जाओ।

 जिसके बाद छोटू के पिता ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते  हुए। मोबाइल ट्रेस कर कुछ ही घंटो में छोटू का अपहरण करने वाले तीन लोग को गिरफ्तार कर लिया सक्षम उर्फ़ छोटू को सकुशल उसके घर पहुंचाया। और फिरौती मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद किया।

No comments