देश के कुल 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों की अस्थायी मान्यता वापस
नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) केंद्रीय खेल मंत्रालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए गुरुवार को 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) की अस्थायी मान्यता वापस ले ली।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को खेल मंत्रालय को 54 एनएसएफ की अस्थायी मान्यता वापस लेने का निर्देश दिया था। इन एनएसएफ को मंत्रालय ने 11 मई को अस्थायी मान्यता प्रदान की थी। न्यायालय ने खेल मंत्रालय को अगले आदेश तक यथास्थिति बरकरार रखने काे कहा है।
न्यायालय ने कहा कि खेल मंत्रालय ने सात फरवरी को जारी किए गए उसके आदेश का पालन नहीं किया और अदालत को कोई सूचना दिए बिना ही अपना फैसला ले लिया।
खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपीएस तोमर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के महानिदेशक संदीप प्रधान को एक पत्र लिखकर कहा, “दिल्ली उच्च न्यायालय के 24 जून के आदेश का पालन करते हुए मैं खेल मंत्रालय की ओर से दो जून को जारी किए गए उस पत्र को वापस लेता हूं जिसमें राष्ट्रीय खेल महासंघों को वर्ष 2020 के लिए अस्थायी मान्यता देने का फैसला लिया गया था।”
न्यायालय ने खेल मंत्रालय को दो दिनों के भीतर सभी 54 एनएसएफ को उनकी अस्थायी मान्यता वापस लेने के फैसले के बारे में सूचित करने को कहा है।
गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने इस माह 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों की अस्थायी मान्यता को पूरे वर्ष के बजाए 30 सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। खेल मंत्रालय की ओर से यह वार्षिक मान्यता मिलने के बाद एनएसएफ को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए सरकारी आर्थिक मदद मिलती है।
निम्न खेल संगठनों के मान्यता हुई रद्द
आल इंडिया चैस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन
आल इंडिया स्पोर्ट्स कॉउन्सिल ऑफ़ द डेफ
आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन
आल इंडिया कैरम फेडरेशन
ऍमचिओर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
ऍमचिओर कब्बडी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
ऍमचिओर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
अत्या पत्या फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
बिलियर्ड्स एंड स्नूकर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
ब्रिज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
एक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
फेन्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
हॉकी इंडिया
इंडिया पोलो एसोसिएशन
इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन
इंडियन कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन
इंडियन पैनकेक सीलत फेडरेशन
इंडिया रग्बी फूटबाल यूनियन
इंडियन ट्रिएथलॉन फेडरेशन
इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन
जुडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
करते एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया
मलखम्ब फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
रोलबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
स्पेशल ओलिंपिक भारत
स्क्वाश रैकेट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
टेन्नी कोयट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
टेन-पिन बोलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
द फेडरेशन ऑफ़ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ इंडिया
टग ऑफ़ वॉर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया
याचिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया


No comments