UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड परीक्षा में बागपत ने मारी बाजी, 10वीं में रिया जैन और 12वीं में अनुराग मलिक ने किया टॉप
यूपी बोर्ड : 10 वीं मेें बागपत की रिया जैन ने 96.67 ने टॉप किया है. बाराबंकी से अभिमन्यु वर्मा ने दूसरा स्थान मेरिट में प्राप्त किया है. 95.83 फीसदी अंक मिले हैं. 12वीं में बागपत के अनुराग मलिक ने टॉप किया है. इनको 97फीसदी अंक प्राप्त किए हैं. दूसरे नंबर प्रांजल सिंह रहे हैं जिनको 96 फीसदी अंक मिले हैं. ये प्रयागराज के रहने वाले हैं.
परवेज़ आलम
राज्य ब्यूरो लखनऊ : UP Board 10th, 12th Result 2020 यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Result) का रिजल्ट उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जारी कर दिया है. बागपत की रिया जैन ने 10वीं में और 12वीं में बागपत के ही अनुराग मलिक ने टॉप किया है. उन्होंने बताया कि पिछली साल की अपेक्षा अच्छा आया है. 83.315 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है. वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं. अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है. प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो'. इससे पहले रिजल्ट प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से घोषित किया जाता रहा है. आपको बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. इनमें से 30.24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जबिक 12वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 25.86 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से कॉपियों का मूल्यांकन देर से हुआ है जिसकी वजह से रिजल्ट लगभग 1 महीने की देरी से जारी किया जा रहा है. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकता है.
UP Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates:
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रयाग राज के प्रांजल सिंह दूसरे नंबर
12 वीं की परीक्षा में प्रांजल सिंह को 96%. अंक पाकर दूसरे नंबर रहे. उत्कर्ष शुक्ला को 94.80 फीसदी अंक पाकर तीसरे नंबर रहे. ,
टॉप 10 की लिस्ट.....
टॉप 10 की लिस्ट.....
यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट
18,08,414 छात्र पास हुए हैं जो 74.63% है. कुल 10,91,804 छात्राएं पास हुए हैं जो 81.96% है. कुल 68.88% फीसदी छात्र पास हुए हैं.
उत्तर प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम
27,72,656 छात्र हुए थे शामिल, 23,09,802 पास हुए, कुल 83.31% रिजल्ट आया है. 11,18,914 छात्राएं पास हुई हैं. जो पास 87.29% है. 11,90,888 छात्र पास हुए हैं. 79.88% छात्र पास हुए हैं.
उत्तर प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम
27,72,656 छात्र हुए थे शामिल, 23,09,802 पास हुए, कुल 83.31% रिजल्ट आया है,
10वी के टॉप 10 की लिस्ट.....
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया घोषणा
10वी के टॉप 10 की लिस्ट.....
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया घोषणा
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपरों को एक लाख रुपये और लैपटॉप दिया जाएगा
किसने टॉप किया है प्रदेश में टॉप
पहली बार डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी :
दिनेश शर्मा ने कहा नकल विहीन परीक्षा के लिए हमने इस बार चार अंको की कॉपी इस्तेमाल की थी. इस बार पहली बार डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दी शुभकामनाएं
'मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है. वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं. अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है. प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो.




No comments