Breaking News

कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं रुक रही है दबंगो की दबंगई, भुक्तभोगी ने लगाई प्रशासन से मदद की गुहार


कौशाम्बी : जिले में एक दबंग प्रधान के  द्वारा लोगो की भूमि पर जबरन कब्जा करने का एक मामला प्रकाश में आने के बाद भुक्तभोगी की जब कही  सुनवाई नही हुई तो उसने मजबूरी में न्यायालय की शरण लीऔर न्यायालय की दखलन्दाजी के बाद भी उस प्रधान की दबंगई रुकने का नाम नही ले रही है।इससे छुब्ध होकर ग्रामीणों ने प्रधान के द्वारा की गई घपलेबाजी की गहनता से  जांच कराए जाने की प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है।लोगो की  मानी जाय तो ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने आदमपुर नादिर अली निवासी   प्रयागराज  में  कार्यरत  न्यायालय के  एक पेशकार  हंसराज सिंह की भूमिधरी आरजी को ज़बरन हड़पने की नीयत से उनके खेतों  में लगे  पेड़ों को ज़बरन
काटने के साथ ही नालों को भी काटकर परेशान कर रहा है। वहीँ प्रधान की गुंडई से आजिज़ आकर पेशकार ने न्यायालय की शरण लेकर स्थगन आदेश को प्राप्त कर लिया बावजूद इसके प्रधान ने लेखपाल से मिलकर पेशकार की भूमि को हड़पने की साजिश रचा और उसके खेत मे नाना प्रकार से कब्जा करने का काम जारी रखा । जिससे  पुनः छुब्ध होकर न्यायिक पेशकार ने अपने अधिवक्ता नसीम अहमद के माध्य्म से एक  शिकायती पत्र तत्काल तहसील प्रभारी चायल खास को देकर न्याय की गुहार लगाई ।इस बात को प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान में  लिया और गाँव के प्रधान के साथ ही लेखपाल को हिदायत दी कि पीड़ित के अवरोधित मार्ग को तुरन्त खोलने के साथ ही भविष्य में  इस तरह की गलती दोबारा न दोहराई जाय,इस आदेश के बाद पीड़ित ग्रामीणों के हौसले में इजाफा हुवा और लोगो ने गाँव के  प्रधान के द्वारा सरकारी योजनाओं में की गई घपलेबाजी की गहनता से जांच कराए जाने की मांग की है।


No comments