दुश्मन बड़ा हो या छोटा हो, दुश्मन दुश्मन होता है
नेपाल अपने मानचित्र को बदलकर भारत के क्षेत्र को अपने अधीन दिखा रहा है, चीन भारत की सीमा को हड़पने पर लगा है; पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैला रहा है। इतना सब होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री की चुप्पी संदेहास्पद नजर आ रही है। प्रधानमंत्री अपना मौन कब तोड़ेंगे? देश की सुरक्षा सर्वपरी है, पूरा देश भारतीय सेना के जवानों के साथ खड़ा है। देश के प्रधानमंत्री की चुप्पी अब देशवासियों को चुभने लगी है, पिछले 43 दिन देश कभी नहीं भूलेगा। वैसे तो प्रधानमंत्री कई सालों से मौन हैं। मगर देश की सम्प्रभुता और अखंडता पर प्रधानमंत्री मोदी का ये मौन पूरे देश को अखर रहा है। मोदी जी क्या छुपा रहे हैं देश से? अब बहुत हो गया है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ? चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उसकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन हथियाने की? पुरा देश भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़ा है। हमारी सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन और मजबूत सेना है। लाल आँख करके बात करने की जरूरत है, देश की सेना का मनोबल ऊंचा करने की जरूरत है, ईंट का जवाब पत्थर से देने का वक़्त आ गया है, चीन हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है ये बात सरकार जितनी जल्दी समझ लेगा देश के लिए उतना बेहतर होगा। सारे व्यापारिक संबंधों को ख़तम करने का वक्त आ गया है।
*लारैब अहमद नियाज़ी*
छात्र, जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली।


Sahi likha hai
ReplyDelete