Breaking News

गैंगस्टर विकास दुबे के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल,

गैंगस्टर विकास दुबे के मामले में एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में देर रात दायर हुई थी। इसमें विकास दुबे का एनकाउंटर होने की आशंका जताई गई थी। याचिका पर सुनवाई अभी पेंडिंग है लेकिन एनकाउंटर हो चुका है।


नई दिल्ली । गैंगस्टर विकास दुबे का आज एनकाउंटर हो गया, लेकिन उससे जुड़ी एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। इसपर आज सुनवाई हो सकती है। दरअसल, विकास दुबे के उज्जैन से पकड़े जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें वकील ने कहा था कि पुलिस विकास दुबे का एनकाउंटर कर सकती है इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। 


अब याचिका पर सुनवाई से पहले ही विकास दुबे का शुक्रवार सुबह एनकाउंटर हो गया। बताया गया कि उसने पुलिस की गाड़ी का ऐक्सिडेंट होने के बाद पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। फिर पुलिस से हुई मुठभेड़ में विकास मारा गया। 


विकास दुबे के लिए यह याचिका मुंबई के वकील घनश्याम उपाध्याय ने दायर की थी। उन्होंने कुछ और चीजें भी कही थी। लिखा था कि जैसे जिस तरह विकास दुबे का घर, प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया वह गलत था। इसमें पुलिस के खिलाफ FIR की मांग हुई थी। वहीं जिस एनकाउंटर में 8 पुलिसवाले शहीद हुए उसकी जांच CBI को सौंपने की मांग हुई थी। 


No comments