*BIG BREAKING : कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे मारा गया, भागने की कोशिश में एसटीएफ ने किया ढेर, कानपुर-पुलिस का आधिकारिक बयान जारी
प्रातःकाल संवाददाता, कानपुर शूटआउट कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। यूपी एसटीएफ उसे लेकर उज्जैन से कानपुर आ रही थी, इस दौरान विकास दुबे ने भागने की कोशिश की थी। एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जानिए विकास दुबे एनकाउंटर से जुड़ा हर बड़ा अपडेट...
*एसएसपी कानपुर ने भी की घटना पुष्टि*
विकास दुबे को ला रही गाड़ी पलटी थी। वो किसी तरह बाहर निकला और घायल सिपाहियों की पिस्टल छीनकर भागने लगा । एसटीएफ ने मोर्चा लिया। फायरिंग हुई। उसे भी गोली लगी।कानपुर के भौती क्षेत्र की घटना।
एनकाउंटर में 2 इंस्पेक्टर(एक एसटीएसफ़ इन्स्पेक्टर) समेत चार पुलिसकर्मी घायल...कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती....
पुलिस वैन पलटी, पिस्तौल छीन भागा विकास दूबे और फिर खेल खत्मउत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की बर्बर हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे फिल्मी अंदाज में मारा गया। यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी। स्पीड तेज थी। पुलिस के मुताबिक, बर्रा के पास अचानक रास्ते में गाड़ी पलट गई। इस हादसे में विकास दुबे और एक सिपाही को भी चोटें आईं। इसके बावजूद विकास की नजरें पुलिस के चंगुल से बचकर भागने पर थी। उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर सरेंडर करने को कहा। वह इसके बावजूद नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा। एनकाउंटर में गोली लगने के बाद हिस्ट्री शीटर विकास दुबे की मौत हो गई।
आपको बता दें कि पुलिस का यह बयान तब का है जब अस्पताल ने विकास दुबे के मौत की पुष्टि नहीं की थी।
कानपुर-पुलिस का आधिकारिक बयान जारी-
अवगत कराना है कि थाना चौबेपुर पर दिनांकः 03.07.2020 को पंजीकृत मु0अ0स0 192/20 धारा 147/148/149/302/307/394/120बी भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट जो 08 पुलिसकर्मियों के शहीद होने से सम्बन्धित है, में वांछित 5 लाख रु0 का इनामियां अभियुक्त विकास दुबे पुत्र राम कुमार दुबे नि0 बिकरू थाना चौबेपुर कानपुर नगर को उज्जैन, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के पश्चात पुलिस व एसटीएफ टीम द्वारा आज दिनांक 10.07.2020 को कानपुर नगर लाया जा रहा था। कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस का उक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिस जन घायल हो गये। इसी दौरान अभि0 विकास दुबे उपरोक्त ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया किन्तु वह नहीं माना और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी।उपरोक्त विकास दुबे घायल हो गया, जिसे तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज का दौरान अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो गयी है।
मीडिया सेल
कानपुर नगर पुलिस


No comments