Breaking News

प्रयागराज की दिव्यांग नसीमा बेगम ने डॉ०कफील की रिहाई की उठाई मांग

लॉक डाउन के दौरान ग़रीबों बेसहारों और ज़रुरतमन्दों को कच्चा राशन खाद्ध सामाग्री बाँट कर चर्चा में आईं बहादुरगंज की दिव्यांग नसीमा बेगम ने डॉ०कफील को बेगुनाह बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की है।कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला की पत्नी नसीमा बेगम के सेवा भाव पर प्रियंका गाँधी ने भी नसीमा बेगम के हौसले और सेवा भाव के जज्बे को सलाम को किया  उनको  सन्देश पत्र के माध्यम से भेज कर उनकी तारीफ की थी।नसीमा बेगम ने आरोप लगाया की डॉ०कफील को एनआरसी के आन्दोलन के कारण जबरन देशद्रोह के मुक़दमें में फसाया गया है वह तो एक नेक इंसान हैं जो हमेशा बिना धर्म जात जाने लोगों की मदद करते रहे।ग़रीबों और ज़रुरतमन्दों के बीच जाकर मुफ्त इलाज करते रहे उन पर प्रदेश सरकार जबरन तरहा तरहा का इलज़ाम लगा कर बदले की भावना से प्रेरित हो कर परेशान कर रही।नसीमा बेगम ने डॉ०कफील पर लगे आरोपों को बेबुनयाद बताते हुए अविलम्ब रिहा करने की मांग की।कहा अगर उनहे रिहा नहीं किया गया तो हम दिव्यांग होते हुए भी सड़कों पर आ कर विरोध करने का जज़बा रखते हैं।

No comments