राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु आनलाइन आवेदन करने की तिथि में किया गया संशोधन
प्रयागराज। पुरस्कार हेतु इच्छुक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक 4 अगस्त तक करें आॅनलाइन आवेदन
कर सकते है। जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज आर0एन0 विश्वकर्मा ने बताया है कि जनपद में संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। पुरस्कार हेतु आॅनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि पूर्व में दिनांक 30.07.2020 निर्धारित की गयी थी, जिसे संशोधित करते हुए आॅनलाइन आवेदन की तिथि दिनांक 04.08.2020 तक बढ़ा दी गयी है।
अतः राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु इच्छुक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक उक्तानुसार आॅनलाइन आवेदन वेबसाइट http://madhyamikshiksha.upsdc.gov.in/दिनांक 04.08.2020 तक करना सुनिश्चित करें।


No comments