Breaking News

कौन है खूंखार अपराधी विकास दुबे, जो सरकार को लगातार दे रहा चुनौती


कानपुर। योगी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर जितना सख्त रवैया अपना रही है। अपराधी भी उतने ही खतरनाक अंजाम दे रहे है। चौबेपुर थाना क्षेत्र का बिकरू गाँव अक्सर चर्चाओं मे बना रहता है। और चर्चा की खास बात भी यह है कि बिकरू गाँव कभी अच्छी और पॉज़िटिव खबरों के लिए चर्चा मे नहीं आया। अक्सर आपराधिक घटनाओं को लेकर सुर्खियों मे बना रहता है। देर रात्रि बिकरू गाँव मे प्रदेश ही नहीं, देश को हिला कर रख देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है।  दबिश देने गयी पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी गयी। जिसमे लगभग 14 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। जिन्हे इलाज के लिए रीजेन्सी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सीओ बिलहौर, शिवराजपुर थानाध्यक्ष, एक एसआई व 05 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। वहीं अभी 08 पुलिस कर्मी जीवन और मौत के बीच लगभग जंग लड़ रहे है।

*चर्चित अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गयी थी चौबेपुर पुलिस*

मिली जानकारी अनुसार देर रात चौबेपुर पुलिस वांछित चल रहे अपराधी विकास दुबे को पकड़ने के लिए बिकरू गाँव गयी थी। और जैसे ही पुलिस बिकरू गाँव मे विकास दुबे के घर के पास पहुंची थी। कि दबिश देने गयी पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया गया। मिली जानकारी अनुसार अपराधियों ने छ्तों से गोलियां चालानी शुरू कर दी। जब तक पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते, तब तक कई पुलिस कर्मी गोलियों की बौछार से घायल हो चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार गाँव मे विकास दुबे के साथी पहले से तैयारी किए बैठे थे। पुलिस पर अचानक हुये हमले मे लगभग 16 लोग घायल हो गए। हमले की सूचना के बाद उच्च अधिकारियों सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गए। और घायलों को इलाज के लिए रीजेन्सी अस्पताल भेजा गया। और वहीं अपराधी विकास को तलासने के लिए कांबिंग शुरू कर दी गयी, लेकिन खबर लिखे जाने तक विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।



*कौन है विकास दुबे*

मूल रूप से बिकरू गाँव के निवासी आपराधिक प्रवृत्ति का विकास दुबे पूर्व मे भी कई बड़ी बड़ी घटनाए कर चर्चा मे रह चुका है। कुख्यात अपराधी विकास दुबे राजनीतिक चोला पहनने की कोशिश कर रहा था। जिला पंचायत के चुनाव मे भी कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने अपराधियों के दम पर दबदबा बनाने की कोशिश की थी। इस घटना के पूर्व मे भी एक प्रधान को गोली मारने के मामले मे इस पर जांच चल रही थी। और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार प्रयास किया गया था। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। अब तक हिस्ट्रीसीटर विकास दुबे पर लगभग 60 मुकदमे दर्ज है।

*भाजपा सरकार के मंत्री की हत्या के बाद चर्चा मे आया था अपराधी विकास दुबे*

कुख्यात अपराधी के रूप मे चर्चित विकास दुबे का नाम तब ज्यादा सुर्खियों मे आया था। जब पूर्व की भाजपा सरकार मे राज्यमंत्री की हत्या कानपुर देहात के शिवली थाने घुस कर की थी। थाने मे घुसकर हत्या करने के बाद विकास दुबे ने  राजनीति की ओर रुख किया। शिवली कस्बे मे पहुंचे एक कार्यक्रम मे राज्यमंत्री को घेरकर हत्या करने के इरादे से विकास दुबे पहुंचा था। विकास दुबे से वादविवाद के बाद राज्यमंत्री ने भाग कर शिवली थाने मे छिपने और जान बचाने के लिए शरण ली थी। लेकिन अपराधी विकास दुबे ने शिवली थाने मे घुस कर राज्यमंत्री की हत्या की थी।

No comments