लखनऊ में जहां कोविड-19 के एक दिन में 650 से भी ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं
वहीं प्रदेश सरकार कोविड-19 के चलते सभी जिलों में बेहतर मेडिकल सुविधा देने की बात कर रही है ,
मगर सरकारी मेडिकल सेवा एवं नगर निगम सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं
दरअसल 04-08-2020 को अपट्रान लेसा तालकटोरा के एक्सईएन कोरोना पासिटिव पाए गए थे और अभी भी कर्मचारियों में दहशद बनी हुई है
सीएमओ से कई बार शिकायत के बाद भी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करने अभी तक नहीं पहुंची मेडिकल टीम..
न ही नगर निगम ने अपट्रान लेसा आफिस तालकटोरा को सेनेटाइज कराया
यहां तक कि एक्सईएन होम कोरंटीन हैं और उनके परिवार के किसी भी सदस्य की अभी तक नहीं हुई कोरोना जांच,
ऐसी घोर लापरवाही से मामले बढ़ेंगे और जनता को इसका खामियाजा कब तक भुगतना पड़ेगा, अब सब ईश्वर भरोसे है ...
रंजना ध्रुवप्रकाश
लखनऊ


No comments