Breaking News

सपा सरकार बनवाएगी 108 फिट ऊंची श्री परशुराम जी की प्रतिमा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भी लगाए जाने की घोषणा यूपी सरकार की तरफ से की गई थी। इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भगवान श्री परशुराम की मूर्ति का सहारा लेते हुए यू.पी में अपनी सत्ता लाने की सोची है 

 रंजना ध्रुवप्रकाश, वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ

भाजपा के राम मंदिर के मुद्दे के  बाद अब "काम बोलता है" का नारा देने वाली समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक मिश्रा ने कहा है कि लखनऊ में भगवान श्री परशुराम की 108 फ़ीट मूर्ति के साथ उनका भव्य मंदिर बनाया जाएगा। यही नहीं साथ मे एक बड़ा पार्क और उसमें एजुकेशनल रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह तय हो गया है कि मंदिर और मूर्ति कौन बनाएगा?मूर्ति कहां लगेगी? और एजुकेशनल रिसर्च सेंटर में क्या होगा? लेकिन अभी जब तक प्रोजेक्ट को हम फाइनल रूप न दे दे तब तक कुछ नही बता सकते। भगवान परशुराम चेतना पीठ के अंतर्गत यह मंदिर बनवाया जाएगा।

और मिश्रा जी ने बताया- मैं और लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने तय किया है कि 108 फ़ीट की मूर्ति लगाएंगे। दुनिया मे इतनी बड़ी मूर्ति अभी कहीं नही है। उन्होंने कहा यह सारा काम हम अपने पास से और जनता से चंदा लेकर करेंगे। उन्होंने कहा मंदिर में भगवान की पूजा भी की जाएगी।

अभिषेक मिश्रा ने कहा कि हमने जनेश्वर मिश्रा की मूर्ति लगाई साथ ही बड़ा सा पार्क भी बनाया है जोकि सबके काम आ रहा है। उन्होंने कहा मैं समाजवादी पार्टी से जुड़ा हूँ तो जाहिर है कि उनकी सहमति है। हम मूर्ति बनाएंगे, हम मंदिर बनाएंगे, हम एजुकेशनल रिसर्च सेंटर बनायेगे। जहां किताबे लिखी जाएंगी, उस पर रिसर्च होगी। म्यूज़िक तैयार किया जाएगा। कुल मिलाकर गरुकुल का जो कॉन्सेप्ट है उसे एडॉप्ट करेंगे।

भगवान परशुराम की जितनी ऊंची प्रतिमा लगवाने की बात सपा की ओर से की जा रही है उतनी ऊंची प्रतिमा देशभर में कहीं नहीं है। सपा के सूत्रों की माने तो आने वाले परशुराम जयंती के अवसर पर यह प्रतिमा लगाई जा सकती है। इससे पहले अखिलेश यादव की सरकार में परशुराम जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित था लेकिन योगी सरकार ने इसे समाप्त करने का फैसला लिया था।..


No comments