Breaking News

कुलभास्कर में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार सम्पन्न


प्रातःकाल संवाददाता, प्रयागराज। 
कुलभास्कर आश्रम पी०जी कॉलेज एवं राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यान चन्द की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो०कपिल देव मिश्रा ,कुलपति,रानी दुर्गावती वि० वि० जबलपुर,म०प्र० रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ०अर्चना सिन्हा ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति से खेल एवं शारीरिक शिक्षा में बहुमुखी विकास के साथ स्वावलंबी,राष्ट्र निर्माण तथा मल्टीपल लाभ के साथ वशसुधैव कुटुंबकम का भाव पैदा करेगी यही युगधर्म की मांग है। विशिष्ट अतिथि प्रो0 डा जे एस नरूका पूर्व कुलपति एल एन यू पी ग्वालियर ने भारत मे शारीरिक शिक्षा के विकास पर प्रकाश डाला  मुंबई वि०वि० से बासन्ती कादीरवन ने कहा, खेलो इंडिया फीट इंडिया ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है। बीएचयू के प्रो० अभिमन्तु सिंह ने कहा,नई शिक्षा नीति गेम चेंजर के रूप में काम करेगी साथ ही अच्छे शिक्षक को प्राथमिक शिक्षा पर बल देना चाहिए। अमेरिका से डॉ० वैशाली ने कहा, शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का एक अंग है। द्वितीत सत्र के वक्त सऊदी अरब से प्रो० राकेश तोमर तथा नेपाल से सुलोचना सिजाखवा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । 
ततपश्चात वेबिनार के आयोग सचिव डॉ०पी०के० पचौरी द्वारा क्रीड़ा, शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण आदि क्षेत्रों में पुरस्कार/फिलोशिप दिऐ गऐ। 
मीडिया प्रभारी डॉ० आर एन अवस्थी के मुताबिक कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य डॉ० आर०ए० अवस्थी, डॉ० अरविंद मिश्रा, डॉ०आर०पी० श्रीवास्तव, श्री विकास , डॉ0 ए0 के0 वर्मा डॉ०सुनीता बी जोन डॉ० प्रियंका सिंह डॉ० जया भारती ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ० पचौरी,डॉ० कविता डॉ० विश्वकर्मा ने किया। जब कि धन्यवाद ज्ञापन डॉ०राहुल शर्मा ने किया। 

No comments