शिप्रा सिंह को राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी. की महासचिव की कमान
प्रयागराज: राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति जी के संस्तुति से शिप्रा सिंह जी शोध छात्रा( पी.एच.डी) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली(JNU) को राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी (पी.)महिला मंच का प्रमुख महासचिव उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया l आपसे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि अपने पद एवं दायित्व का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा के साथ करते हुए संगठन/ पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी l , इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ महेश चंद्रा प्रजापति पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि ऐसे पढ़े-लिखे नौजवान साथियों को पार्टी की बागडोर इसलिए दी जा रही है कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर सके 2014 के पहले जब कांग्रेस की सरकार थी मोदी की सेना ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र में सरकार बनाई लेकिन आज bjp भारतीय झूठ पार्टी अपने वादे से मुकर गई कांग्रेस की सरकार में सरसों का तेल ₹70 किलो मिलता था लेकिन मोदी की सरकार ने ₹130 किलो सरसों का तेल बिकवा दिए आटा 12 रुपए किलो मिलता था आज ₹25 किलो मिल रहा है गैस सिलेंडर ₹340 में मिलता था आज 708 से ₹1000 में मिल रहा है डीजल कभी भी पेट्रोल से महंगा नहीं दिखा लेकिन मोदी जी ने दिल्ली में डीजल पेट्रोल से महंगा बिकवा दिए हमारा पड़ोसी मुल्क नेपाल भारत से ₹61 प्रति लीटर पेट्रोल खरीदता है और अपने मुल्क में ₹65 प्रति लीटर बेचता है लेकिन भारतीय झूठ पार्टी की सरकार में भारत इराक और ईरान से ₹19 प्रति बैरल क्रूड आयल खरीदता है और ₹82 प्रति लीटर बैठता है मोदी जी कहते थे 2014 में कि हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले शराब बंद करने का काम करेंगे लेकिन सरकार बने 6 वर्ष हो गए सबसे ज्यादा शराब बेचने का काम किसी सरकार ने किया है तो उस सरकार का नाम बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी है कोरोना जैसी महामारी में भी केंद्र और प्रदेश सरकार ने ताबड़तोड़ शराब बेचने का काम किया
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह पटेल ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र गरीबों की वह ताकत है जिसे आप जैसे नौजवान साथी महिलाओं को एक मंच पर संगठित करके उनका हक दिलाने का काम करेंगे प्रदेश में योगी की सरकार है जितनी हत्या, लूट ,बलात्कार इस सरकार में हुई है पूर्ववर्ती सरकारों में इतना देखने को नहीं मिला आज प्रदेश में जंगलराज फैला हुआ है महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपा के ही नेताओं से आज प्रदेश में आम जनता को अपने बेटियों की सुरक्षा स्वयं करनी पड़ रही है यदि प्रदेश को सुरक्षित रखना है देश को उन्नति के पथ पर ले जाना है तो इस निकम्मी सरकार को प्रदेश ही नहीं केंद्र से भी उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है शिक्षा पर जोर देते हुए श्री पटेल ने कहा कि जिस दिन भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी उस दिन प्रदेश के संपूर्ण बजट का 40% हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा जिससे गरीब का भी बेटा बेटी पढ़ लिख कर मास्टर, बाबू ,डॉक्टर ,चपरासी, इंजीनियर ,लेखपाल ,सिपाही ,दरोगा, डीएम, कलेक्टर एसडीएम बनने का काम करेंगे उत्तर प्रदेश को शराब मुक्त किया जाएगा और बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए प्रदेश को पूर्वांचल राज्य के रूप में अलग करने का कार्य भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर श्रीमती मिसेस कुमारी हिमांशु सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे


No comments