प्रयागराज से तीन को बनाया गया विभिन्न खेलों का प्रदेश प्रभारी◆
प्रयागराज: प्रदेश में बच्चों व शिक्षकों के खेल एवं स्वास्थ्य के उन्नयन हेतु बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के खेल में रुचि रखने वाले सरकारी/गैरसरकारी तथा खेल व्यायाम शिक्षकों व अनुदेशकों के द्वारा प्रदेश में "उत्तर प्रदेश टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन" का गठन किया गया। जिसके प्रदेश सचिव प्रयागराज जनपद के आशुतोष सिंह को बनाया गया। प्रदेश संघ के निर्देशानुसार प्रयागराज टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसियेशन की इकाई के गठन के लिए प्रदेश पर्वेक्षक की देखरेख में प्रयागराज जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जिला व्यायाम शिक्षिका लक्ष्मी सोनकर को जिला अध्यक्ष के पद पर तथा ब्लॉक कौंधियारा के अनिमेष श्रीवास्तव को जिला सचिव व चाका ब्लॉक के सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर धनूपुर ब्लॉक के यशवंत सिंह तथा उपाध्यक्ष के पद पर सुनील त्रिपाठी होलागढ़, जीतेंद्र राम कोराव व श्रद्धा श्रीवास्तव सैदाबाद को चुना गया। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर सुधीश कुमार जसरा, रीता शर्मा सोराव व दिनेश प्रताप सिंह प्रतापपुर को चुना गया तथा लालजी धुरिया,अमर बहादुर पटेल व श्वेता सोनकर को जिला खो-खो प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गयी और ओम प्रकाश कुशवाहा व लाल साहब को जिला कबड्डी प्रभारी बनाया गया। वहीं अजय यादव,चंद्रशेखर भारतीय(उरुवा),रामबहादुर यादव,अवधेश शुक्ला,कंचन यादव,शशि सिंह,शशिकांत तिवारी व दिवाकर सिंह को जिला एथलेटिक्स प्रभारी तथा अभिषेक सिंह को जिम्नास्टिक, प्रियब्रत कुमार को जूडो, सुनील शुक्ला को वालीबाल, अनिकेत जायसवाल को फुटबाल, अभिषेक जायसवाल,स्नेहलता व प्रदीप त्रिपाठी को योगा, राजेश सिंह को कराटे, विजय राज व रोहित राजपूत को हैंडबाल, राहुल कनौजिया को टेबल टेनिस, दयानंद को कुश्ती, संकेत यादव,संदीप कुमार,मो.नवी,सुजाता दूबे व आरती को क्रिकेट, रक्षा जायसवाल को ताइक्वांडो, शैलेंद्र कुशवाहा को हाकी, राजेन्द्र यादव को बास्केटबाल, अवधेश कुमार को बैडमिंटन का जिला प्रभारी बनाया गया। बच्चों व शिक्षकों के खेल व स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए गठित टीचर्स गेम्स वेल्फेयर एसोसिएशन उ.प्र. का प्रदेश के समस्त जनपदों मे शिक्षकों की खेल कमेटी गठित की जा चुकी है। प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रयागराज से तीन लोगों को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें प्रयागराज से वॉलीबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच मुकेश शुक्ला को वॉलीबाल का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के अभिषेक सिंह (शंकरगढ़) को जिम्नास्टिक का प्रदेश प्रभारी तथा प्रीती तिवारी (कोराव) को महिला क्रिकेट का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। टीचर्स गेम्स एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रयागराज जिला कार्यकारिणी को प्रदेश संघ के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है।


No comments