बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक का वोट लेना जानती है लेकिन हिस्सेदारी देना नहीं चाहती ..ओम प्रकाशराजभर
उत्तर प्रदेश : शुक्रवार रसड़ा जनपद बलिया में "भागीदारी संकल्प मोर्चा" में शामिल "राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी( पी.)" के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भागीदारी संकल्प मोर्चा के अगुआ पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी( पी.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया। राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक का वोट लेना जानती है लेकिन हिस्सेदारी देना नहीं चाहती यदि उत्तर प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा कि सरकार बनती है तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश के संपूर्ण बजट का 40% हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा प्राइमरी स्कूलों को कॉन्वेंट जैसा स्कूल बनाया जाएगा जिसमें गरीब का बेटा भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ें हम चाहते हैं उत्तर प्रदेश में 27% ओबीसी के आरक्षण एवं साढे 22 प्रतिशत एससी एसटी के आरक्षण में विभाजन किया जाए जिससे हर वर्ग के बेटा बेटी को सरकारी नौकरियों में उचित हिस्सेदारी मिल सके जब हमारी सरकार प्रदेश में बनेगी तो उन अभिभावकों को जेल भेजने का काम किया जाएगा जो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे हमारा ज्यादा से ज्यादा ध्यान शिक्षा पर रहेगा हम उन नौजवान साथियों को रोजगार देने का कार्य करेंगे जिनके भविष्य के साथ बीजेपी छल करने का कार्य कर रही है हम संविदा पर रखे जाने वाले काले कानून का पुरजोर विरोध करते हैं यह नौजवान साथियों के साथ धोखा है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं हर पदाधिकारी बूथ स्तर पर काम कर रहा है जल्द ही जल्द बूथ स्तर का गठन हो जाएगा और पंचायत चुनाव में पिछड़े दलित अल्पसंख्यक के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य किया जाएगा जिससे आगामी 2022 विधानसभा चुनाव आसानी से फतह किया जाए आज जरूरत है हर उस वर्ग को एकजुट होने की जो आजादी के 74 साल बाद इन बड़ी पार्टियों द्वारा ठगा गया है आज पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जाग गया है अपनी हिस्सेदारी लेने के लिए अपनी सरकार बनानी होगी इसके लिए हर पदाधिकारी को कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता को दर्शाते हुए भागीदारी संकल्प मोर्चा को मजबूत करने की जरूरत है भागीदारी संकल मोर्चा में शामिल हर पार्टी के पदाधिकारी गांव में जाकर चौपाल लगाकर बीजेपी के कारनामों की बताने की जरूरत है जिस महंगाई के सवाल को लेकर बीजेपी ने सत्ता में आने का कार्य किया आज महंगाई चरम उत्कर्ष पर है देश और प्रदेश में रोजगार नहीं है हर युवा परेशान है देश का प्रधानमंत्री युवाओं को झुनझुना देने का कार्य कर रहे हैं पूर्ववर्ती सरकारों में ऐसा देखने को नहीं मिला देश का पहला प्रधानमंत्री देश की संपत्ति को बेचने का कार्य कर रहा है आज युवाओं ने जिस प्रकार से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को उठाने का कार्य किया है यह आवाज बहुत पहले उठनी चाहिए थी कोरोना के नाम पर सुबह की सरकार केवल धन वसूलने का कार्य किया पीएम केयर्स फंड में जमा आम आदमियों की पूंजी का एक भी हिसाब देश के प्रधानमंत्री देश की जनता को देने का कार्य नहीं किया।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम उत्तर प्रदेश डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति में कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार भरते हुए कहा यह देश युवाओं का है और हर युवा को यह अधिकार है कि यदि उसकी भागीदारी नहीं दी जा रही है तो सभी युवाओं को एकजुट होकर इस निकम्मी सरकार के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ना चाहिए राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी उन सभी युवाओं के साथ खड़ी है जो इस निकम्मी सरकार के खिलाफ लड़ने को तैयार है राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी का एक-एक पदाधिकारी राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने का कार्य किया की बहुत हो गया अब हिस्सेदारी चाहिए सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है आज प्रदेश में तेल चावल दाल आटा आलू प्याज टमाटर सभी के दाम आसमान छू रहे हैं गैस सिलेंडर का दाम चरमोत्कर्ष पर है लेकिन यह निकम्मी सरकार गरीबों को चूसने का कार्य कर रही है डीजल पेट्रोल के दाम पूर्ववर्ती सरकारों में भी इतनी नहीं बढ़े थे जितनी इस सरकार में है
इस कार्यकर्ता बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह पटेल, जय नारायण जैसल, कालूराम प्रजापति, दीपक कुमार राष्ट्रीय महासचिव कीर्ति प्रकाश द्विवेदी बुंदेलखंड प्रभारी कामता प्रसाद प्रजापति रामकृपाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच सोनी प्रजापति प्रदेश सचिव विनय जैसल ओम प्रकाश यादव विक्रम गुप्ता लीलाधर प्रजापति, प्रशांत बृजेश कुमार आदि सैकड़ों पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


No comments