जागरूकता रैली के साथ 7 दिवसीय "मिशन शक्ति"कार्यक्रम का हुआ समापन
कुलभास्कर आश्रम पी.जी कॉलेज प्रयागराज में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे सात दिवसीय "मिशन शक्ति"कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।जिसके अंतर्गत विभिन्न दिवसों में वक्ताओं ने अपने विचार वक़्त कर आत्मरक्षा के गुण बताए। साथ ही प्रशिक्षक इरफान ने मार्शल आर्ट्स के विभिन्न तकनीकों द्वारा छात्राओं को सरल तरीके से प्रशिक्षित किया। इसके अलावा इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।आज सातवें दिन छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया एवं उसकी शपथ भी दिलाई गई।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिन्हा, डॉ. पी. के. पचौरी के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमधिकारी डॉ. आर.ए. अवस्थी, डॉ. मनीष, डॉ. ए. के. वर्मा,डॉ. एस. पी. यादव, डॉ. एम. के.सिंह आदि उपस्थित रहे।


No comments