कुलभास्कर में "मिशन शक्ति" के अंतर्गत पांचवें दिन का कार्यक्रम सम्पन्न
कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रयागराज द्वारा उच्चशिक्षा विभाग,उ०प्र० के 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु आत्मरक्षा व्याख्यान तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन का प्रथम सत्र प्रातः 10:00 बजे प्रारम्भ हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ०पार्वती सिंह ,प्राचार्या, महिला सेवा सदन महाविद्यालय ने "बालिकाओं के लिए सन्तुलित आहार के महत्व" विषय पर अपने विचार रखे,जिसमें उन्होंने बताया की जितना अच्छा हमारा आहार होगा उतना ही बेहतर हमारा मस्तिष्क कार्य करेगा।इसके अलावा छात्राओं द्वारा पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गयी।इसी क्रम में सायं 5 बजे के सत्र में शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता सुमित कुमार थापा ने आत्मरक्षा तकनीक को बड़े सरल तरीके से प्रशिक्षित किया।वहीं डॉ०पी०के०पचौरी ने अपने अभिभाषण में बताया कि आत्मरक्षा के लिए आत्मबल सबसे महत्वपूर्ण है। डॉ०पी०के०पचौरी ने कार्यक्रम का संचालन किया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ०आर०ए०अवस्थी ने किया।इस अवसर पर, डॉ०अर्चना सिन्हा,प्राचार्या,के अलावा अन्य शिखक व छात्राओं ने सहभागिता की।


No comments