महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन बढ़ाने का अभियान ‘मिशन शक्ति‘ प्रारम्भ
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। शनिवार थाना कीडगंज क्षेत्र में दिनांक 17/10/20 शक्ति मिशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बी बनाने,उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने, जन-जागरूकता पैदा करने,आत्म सुरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करने के लिए शनिवार को कीडगंज थाना क्षेत्र व मुट्ठीगंज क्षेत्र में मिशन शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद किरन जायसवाल अन्य समाजिक संगठनों की महिलाओं ने जनपद में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वाव्लम्बन हेतु जन जागरूकता अभियान हेतु 180 दिन तक चलने वाले मिशन शक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम के लिए पैदल मार्च निकाल कर महिलाओं को जागरूक किया। नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम को मजबूत बनाने के लिये औऱ महिलाओं को सुरक्षा का आभास कराने के लिये थानाध्यक्ष कीडगंज रोशन लाल,क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय अमिता सिंह,पार्षद किरन जायसवाल तमाम समाजिक संगठनों की महिलाओं ने क्षेत्र में भ्रमण किया औऱ नारी शक्ति मिशन में बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए लोगो को जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति का अभियान प्रारम्भ किया,इसके प्रति देश की बेटी,बहू, महिलाएं आभार व्यक्त करती है। भाजपा पार्षद किरण जायसवाल ने कहा की कई क्षेत्रों में बेटियां बेटो से आगे है। उन्होंने कहाँ की महिलाओं का सभी लोग आदर करें। बेटी औऱ बहु में कोई अन्तर नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी चलाया जा रहा है,जिसके द्वारा लड़किया को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के रूप में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ाने एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रारम्भ किया है उनका हम सब देश की बेटियाँ सम्मान करते है।
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रभारी
आमिर अन्सारी


No comments