जल पद यात्रा 25 अक्तूबर से*- *राजीव चंदेल
यह जल पद यात्रा, मेजा के लापर क्षेत्र में 40 वर्षों से बंद पड़ी डीही -डिवाई (लालतारा से सलैया खुर्द, सलैया कला, सिंहपुर व डीही खुर्द- सुजनी तक 15 किमी लम्बी ) नहर को चलवाने के लिये की जा रही है। इस नहर में पानी आने से 10 (10000) हजार एकड़ सूखी जमीन पर हरियाली छा जायेगी।
यात्रा के दौरान चार ग्राम पंचायतों के किसानों से समर्थन हासिल कर लालतारा डाक बंगले पर बेलन नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता से सीधे संवाद होगा। पद यात्रा में शामिल होने के लिये सभी किसान साथियों, समाज के बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों, नव जवानों से अपील की गई है।
*आपका साथी*
राजीव चंदेल
मंडल अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) प्रयागराज
9415024707
9956661942


No comments