महिलाओं के जीवन में मार्शल आर्ट सुरक्षात्मक कवच......डा0 सुनीता
कुलभास्कर आश्रम पी जी कालेज प्रयागराज में महिला आत्मरक्षा में मार्शल आर्ट क्रियाओं की भूमिका विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान हुआ। जिसमें अतिथि प्रवक्ता के रूप में डॉ सुनीता बी जॉन, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, शुआट्स, प्रयागराज ने मार्शल आर्ट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट की कुछ सरल क्रियाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी जिन्हें आसानी से बच्चियों द्वारा सीख कर आत्मरक्षा में प्रयुक्त किया जा सकता है। बच्चियों, महिलाओं के जीवन में मार्शल आर्ट सुरक्षात्मक कवच की तरह है। जिससे आत्म रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिन्हा, संचालन डॉ पवन कुमार पचैरी ने एवं आभार प्रदर्शन डॉ मनीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ आर ए अवस्थी, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ आभा त्रिपाठी, डॉ एस पी यादव, डॉ प्रिया श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षकों के साथ छात्राओं का भी सराहनीय योगदान रहा।


No comments