Breaking News

राज्य विवि की प्रायोगिक परीक्षा में अनियमितता,शिक्षकों में रोष


प्रयागराज। प्रो.राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा आयोजित बी.एस.सी (कृषि) की प्रायोगिक परीक्षाएं में अनियमितता का मामला सामने आया है। जिसमें आंतरिक व वाह्य परीक्षकों की नियुक्ति में विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति द्वारा बनाए गए मानकों को नजरअंदाज करने का भी आरोप है।

गौरतलब हो कि कृषि संकाय के शिक्षकों ने कुलपति को शिकायती पत्र प्रेषित कर तत्काल कार्यवाही की मांग किया है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि परीक्षकांे के लिए बनाये गये मानक के विपरीत परीक्षक नियुक्त कर दिया गया है। जिससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।शिक्षकों का कहना है कि अनियमिताा के संदर्भ में परीक्षा नियंत्रक का ध्यानाकर्षित कराया गया है बावजूद इसके अनियमितता एवं मिली भगत जारी है। इस तरह के कृत्यों से विश्वविद्यालय की गरिमा व बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 


No comments