भारत बंद का रहा मिला-जुला असर,15 राज्यों में दिखा असर, लेकिन दिल्ली में बेअसर
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के भारत बंद का मंगलवार को मिला-जुला असर दिखा। पंजाब-हरियाणा, बिहार, असम समेत करीब 15 सूबों में दुकानें-मंडियां बंद रहीं। किसानों के साथ 24 विपक्षी दलों के नेता भी सड़क पर उतरे। ट्रेनें रोकीं, चक्का जाम किया। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में बहुत असर देखने को नहीं मिला। उधर, छठे दौर की बातचीत से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों को वार्ता के लिए बुलााया।
किसान अभी भी अड़े:
बंद खत्म होने के बाद किसान संगठनों ने सिंघु बार्डर पर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने जनता का धन्यवाद किया और सरकार को साफ संदेश दिया कि तीनों कानून रद्द किया जाए, उससे कम कुछ भी मंजूर नहीं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि सरकार को पता है कि उसके पास अब कोई विकल्प नहीं हैं, उनको हमारी मांगें स्वीकार करनी होंगी। पंजाब किसान यूनियन के आरएस मनसा ने कहा किहम किसी को भी असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते हैं, हमें रामलीला मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दी जाए।

यूपी समेत कई राज्यों में विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके नेताओं पर पहरा बिठा दिया है। बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।
भाजपा की ओर से कई नेताओं ने मोर्चा खोला। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-विपक्ष जिसकी पहले तरफदारी कर रहा था उसी का विरोध कर रहा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि विपक्ष को जनता का समर्थन नहीं मिला तो वह कानून व्यवस्था को भंग करने पर उतारू है।
समर्थन
- 24 से ज्यादा विपक्षी दल ने धरना-प्रदर्शन किया
- ट्रेड यूनियन, ट्रांसपोर्टर, बैंक यूनियन आईं साथ
- कैब चालक, मंडी समिति ने चक्का जाम किया
- प्रियंका गांधी बोलीं, अंत तक हम किसानों संग
बंद से परेशानी
- दिल्ली की सीमाएं बंद होने से लोग परेशान रहे
- सड़कें बंद होने की वजह से कई शहरों में दिक्कत
- कैब-टैक्सियां नहीं चलने से लोग भारी परेशानी में
- दफ्तर जाने वाले लोगों को भी हुई परेशानी
राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस की युवा विंग एनएसयूआई के कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान उनकी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

No comments