Breaking News

डीएवी अकादमी ने 2-1 से जीती सीरीज

 डीएवी क्रिकेट अकादमी ने तीन मैचों की केएस स्पोर्ट्स क्रिकेट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। अंतिम लीग मैच में वाराणसी स्टार एकादश ने डीएवी को छह विकेट से हराया। 


खेल संवाददाता.प्रयागराज। डीएवी कालेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में पहले खेलकर डीएवी अकादमी ने 21 ओवर में 98 रन (ऋषभ मिश्र 43, जेब फारान 11, अमित दुबे 4/13, सूरज गुप्ता 2/14) बनाये। 

जवाब में वाराणसी स्टार एकादश ने 13.5 ओवर में 4 विकेट पर 99 रन (अमित दुबे 24, सूरज गुप्ता 22, मो. कैफ 18, मो. अशर 2/19) बना लिये। मुख्य अतिथि इविवि क्रिकेट कोच देवेश मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि कुंवर शेखर सक्सेना ने पुरस्कार वितरित किये। अमित दुबे को मैन ऑफ दि मैच, ऋषभ मिश्र को बेस्ट बैट्समैन, अमरदीप को बेस्ट बॉलर एवं मो. जेब फारान को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। संचालन क्रिकेट कोच परवेज आलम ने किया।

No comments