Breaking News

हिमांशु ने दौलत हुसैन को दिलाई जीत

खेल संवाददाता, प्रयागराज। बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज हिमांशु द्विवेदी की घातक गेंदबाजी (7-3-11-8) के बाद महत्वपूर्ण (23 नाबाद) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कालेज ब्लू ने पीटर इंग्लैंड शिवपुर वाराणसी को दो विकेट से हराकर चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।

दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में पीटर इंग्लैंड शिवपुर वाराणसी ने 19.1 ओवर में 99 रन (पार्थ सिंह 32, सावन सिंह 15, हिमांशु द्विवेदी 8/11, हंसम जायसवाल 2/28) बनाये। 

जवाब में दौलत हुसैन ब्लू ने 22.5 ओवर में 8 विकेट पर 103 रन (अब्दुर रहमान 29, निर्भय सिंह 25, हिमांशु द्विवेदी 23 नाबाद, मारकण्डेय चौरसिया 3/16, सावन सिंह 3/50) बना लिये। हिमांशु द्विवेदी को जीशान जाकिर ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।

No comments