मिशन 2022 की सफलता के लिए जुटें कार्यकर्ता : हरिओम
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को सफलता दिलाने के लिए भाजपाइयों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। बुधवार को उदयपुर में उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। साथ ही मिशन 2022 की सफलता के लिए पूरी लगन से काम करें। पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह (छोटे सरकार), पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, सूबेदार सिंह, देवेंद्र सिंह, नीरज सिंह ने भी अपने विचार रखे।


No comments