Breaking News

विकास योजनाओं पर चर्चा के पार्क का उद्घाटन


 गौरा विकास खंड सभागार में बुधवार को चालू पंचवर्षीय योजना की अंतिम बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायतों से भेजी गई कार्ययोजनाओं पर मुहर लगने के साथ ब्लॉक परिसर में बने पार्क व बन रहे सभागार का उद्घाटन व शिलान्यास भी हुआ।

25 दिसंबर को बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कुल 90 बीडीसी सदस्यों के सापेक्ष 70 एवं 68 प्रधानों में 51 मौजूद रहे। प्रभारी बीडीओ अजय कुमार पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, विधायक प्रतिनिधि नीरज ओझा, जिला पंचायत सदस्य राममूर्ति सोनी, राजेंद्र प्रसाद पाल, एडीओ पंचायत रामपूजन मिश्र, देवराज पटेल, विनय यदुवंशी, तरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।

No comments