Breaking News

जिला पंचायत की 27 सीटों पर होगा चुनाव


नगरीकरण के दौर में ग्राम पंचायतों के साथ ही बीडीसी व जिला पंचायत क्षेत्र सिमट गया है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव अबकी 27 सीटों पर होगा। वहीं बीडीसी की 671 सीटें होंगी। ग्राम पंचायतें भी घटी हैं। कुल 456 ग्राम पंचायतें बची हैं। इनकी सूची का अंनतिम प्रकाशन डीपीआरओ ने बुधवार को कर दिया है और सूची चस्पा करवा दी है। लोगों से आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

भाजपा सरकार में चरवा, दारानगर-कड़ा, पश्चिमशरीरा को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा मंझनपुर और भरवारी को नगर पंचायत को पालिका परिषद बनाया दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें नगर निकाय में चली गई। इससे ग्राम पंचायतों का दायरा सिमटा है। अब जिले में कुल 456 ग्राम पंचायतें बची हैं। इनक परसीमन हो चुका है। जिला पंचायत का क्षेत्र भी घटा है। अब जिला पंचायत के 27 वार्ड ही हैं। वहीं बीडीसी की 671 सीटों का निर्धारण किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जिला पंचायत राज अधिकारी ने तेज कर दी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व ग्राम पंचायतों का परशीमन करके बुधवार को अंनतिम सूची का प्रकाशन कर दिया। इसके लिए उन्होंने लोगों से आपत्ति मांगी है। आपत्ति मिलने के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

No comments