Breaking News

अभिलेखों में हेराफेरी कर भूमिधरी का कराया बैनामा


चायल तहसील के खानपुर गांव के किसान की भूमिधरी जमीन का फरेबियों ने धोखाधड़ी कर बैनामा करा लिया। जमीन कब्जे को लेकर किसान को जानकारी हुई तो वह उप निबंधन कार्यालय पहुंचा और अभिलेख खंगाला पता चला कि अभिलेखों में हेराफेरी करके जमीन का बैनामा कराया गया है। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खानपुर निवासी इसरार अहमद ने बताया कि गांव के समीप उसकी जमीन है। आरोप है कि गांव के ही गफ्फर आदि ने अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए जमीन का बैनामा करवा लिया। जमीन पर कब्जा देख किसान अवाक रह गया। किसान ने कब्जे का विरोध किया तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह चायल तहसील पहुंचा और अभिलेख खंगाला तो पता चला कि फर्जी अभिलेख तैयार करके जमीन का बैनामा करवाया गया है। जमीन बैनामा कि शिकायत भुक्तभोगी ने एसडीएम के साथ सरायअकिल पुलिस से की। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने मंगलवार को आरोपित गफ्फर समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments