यूपी में सरकार बनाएगा भागीदारी संकल्प मोर्चा.... डॉ.महेश चंद्रा प्रजापति
प्रातःकाल एक्सप्रेस' भागीदारी संकल्प मोर्चा(पी.)के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ महेश चंद्रा प्रजापति ने हंडिया में आयोििजत जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में भागीदारी पार्टी सरकार बनाएगा । क्योंकि अति पिछड़े समाज की आबादी प्रदेश में 43 प्रतिशत, मुस्लिम 22 है। इस तरह से भागीदारी संकल्प मोर्चा के पास 65 प्रतिशत वोट इकट्ठा हो चुका है। शेष 35 प्रतिशत में भी बंटवारा होगा। इस प्रकार 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा यूपी में सरकार बनायेगी। यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है गैस सिलेंडर का दाम पूर्ववर्ती सकरार में 340 रुपये में था, जो बढ़कर 700 रुपये पार कर गये।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था की देश नहीं बिकने दूंगा, लेकिन रेलवे ,बैंक, एयरपोर्ट, एलआईसी, कोयला, शिक्षा, बिजली, पानी सब बेच दे रहे हैं केंद्र सरकार के पास 92 विभाग है जिसमें से 52 विभाग नरेंद्र मोदी ने बेचने का कार्य किया है। देश में किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय किसानों से यूरिया का दाम दोगुना किया। यह सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार को उलट ने का काम भागीदारी संकल्प मोर्चा करेगा। इस अवसर पर एडवोकेट रमेश चंद प्रजापति, मनोज प्रजापति सुनील प्रजापति आदि पदाधिकारी गढ़ उपस्थित रहे।


No comments