Breaking News

आधा रोड घेरे दोनों तरफ खड़े सीज़ द्रक दुकानदारों के लिए बने मुसीबत


बकेवर (इटावा) मौरम से भरे ओवरलोड ट्रक पकड़कर पुलिस विभाग ने पुलिस थाने के बाहर से पश्चिम दिशा की तरफ करीब चार सौ मीटर दूर तक रोड के दोनों साइड में खड़े करवा दिए जिससे इटावा की तरफ जाने के लिए रास्ता आधा बंद हो चुका है रात में किसी भी वाहन के साथ हादसा होने की संभावना बनी रहती है करीब एक महीना बीत जाने को है मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है!

सबसे बड़ी मुसीबत उन दुकानदारों के लिए है जिनकी दुकानें इस रोड पर है क्योंकि इन वाहनों के खड़े होने के कारण ग्राहकों को आने जाने में असुविधा हो रही है और बहुत से ग्राहकों को तो इनके पीछे दुकानें न दिखने के कारण वह सीधे चले जाते हैं

दुकानदारों ने बताया कि इन वाहनों की वजह से दुकानदारी बिल्कुल खत्म हो गई है कई बार प्रसासन से कहने पर बता दिया जाता है कि यह जल्दी ही चले जाएंगे मगर एक दो जाते भी हैं तो चार पांच आकर फिर खड़े हो जाते हैं जबकि थाना परिसर के अंदर बहुत जगह ख़ाली होने पर भी पुलिस विभाग इन वाहनों को वहां खड़ा नहीं करवा कर मेन रोड पर अतिक्रमण किये हुए है !

प्रसासन को ध्यान देना चाहिए कि लॉकडाउन की वजह से दुकानदारी बिल्कुल खत्म हो चुकी है बस कैसे भी करके दुकानदार अपना गुज़ारा कर रहे हैं अब इस तरह की लापरवाही से तो दुकानदार बिल्कुल भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे!

इटावा रोड पर विधा विहार कालोनी निवासी लोगों ने मांग की है कि रोड पर खड़े इन वाहनों को या तो थाना परिसर के अंदर खड़े करवायें या इनकी पार्किंग की व्यवस्था नगर से बाहर कहीं करें जिससे नगरवासियों को इस मुसीबत से छुटकारा मिल जाए!

*सरताज सिद्दीकी (एम.आई.) बकेवर*

No comments