Breaking News

बिजली चैकिंग अभियान से मचा हड़कंप


बकेवर (इटावा) नगर में आज बाहर से आई हुई बिजली विभाग की टीमों ने घर घर जाकर चैकिंग अभियान चलाया जिससे लोगों में हलचल का माहौल रहा जिन लोगों के बिजली के बिल पांच हजार रुपए से अधिक के बकाया थे उन के मौके पर ही कनेक्शन काटे गए और जो लोग अबैध तरीके से कटिया डालकर बिजली का उपयोग कर रहे थे उनकी कटिया पकड़ कर आगे की कार्रवाई की गई!

कई मौहल्ले में बिजली विभाग की टीम और लोगों में बहसवाजी भी हुई लोगों का आरोप था कि बिजली विभाग के कुछ लोगों की मिलीभगत से नगर के कई मोहल्लों में अबैध कटिया डालकर खुलेआम बिजली जलवाई जा रही है और हर महीने वहां से लाखों रुपए की अबैध बसूली की जाती है तो उनपर  कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है नगर में सिर्फ उन्हीं लोगों को टारगेट किया जाता है जो किसी मजबूरी बस बिजली का बिल समय पर जमा नहीं कर पाते हैं और ऐसे लोगों में अधिकतर बहुत गरीब व्यक्ति ही होते हैं!

जबकि बिजली विभाग की मिली भगत से जहां जहां कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है उन घरों में दो-दो या तीन तीन ए सी चलती है !

लोगों ने पूंछा कि बिजली विभाग की टीमें क्या ईमानदारी से अपने बिभाग के द्वारा जलवाई जा रही बिजली की चोरी पर कार्रवाई करेंगी!

टीमों से पूछने पर पता चला कि बकाया बिल जमा नहीं करने बालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और जल्द ही उनसे बिलों की वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी, अभी कुछ दिन और नगर में घर घर जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा!

सरताज सिद्दीकी बकेवर

No comments