Breaking News

राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी (पी.) आगामी चुनाव में समीकरण बिगाड़ने का काम करेगा डॉ महेश चंद्रा प्रजापति


प्रातःकाल ब्युरो, कौशांबी । प्रजापति एकता ग्रुप के बैनर तले करन प्रजापति द्वारा आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त एवं विकास निगम डॉ महेश चंद्रा प्रजापति  कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा बसपा और भाजपा का चुनावी समीकरण बिगाड़ने का काम राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी( पी.)करेगी । श्री प्रजापति ने बताया कि पूर्वांचल में कई  ऐसी विधान सभाएं हैं । जिसमें प्रजापति समाज की 20,000 से लेकर 35000 तक कहीं-कहीं 45000 से लेकर 60 हजार तक हमारी आबादी है, लेकिन आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी देने का कार्य नहीं किया जाता । जिस प्रकार से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के साथ प्रजापति समाज एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहा है । यही मजबूती आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा को धूल चटाने का कार्य करेगा। हर पार्टियां जातीय आधार पर टिकट देने का कार्य करती हैं और जातीय आधार पर मंत्री बनाने का कार्य करती हैं, तो क्यों ना पिछड़े, दलित समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी लड़ाई स्वयं क्यों ना लड़ी जाए । जिससे हम सब की भी हिस्सेदारी सदन के उस मंदिर में हो सके, जहां से देश की व्यवस्था है चलती है। भाजपा पर हमला बोलते हुए श्री प्रजापति ने कहा की बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी है क्योंकि इनके कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है इनका राष्ट्रवाद कहता है कि हम जाति की राजनीति नहीं करते हैं लेकिन प्रजापति सम्मेलन, पाल सम्मेलन, विश्वकर्मा सम्मेलन, बिंद सम्मेलन इन तमाम सम्मेलनों से भाजपा जातिवाद को बढ़ाने का कार्य करती है । बीजेपी किस राष्ट्रवाद की बात करती है। इनका राष्ट्रवाद रामराज्य की बात करता है। राम राज्य में हर जाति का कार्य बांटा गया था । कुम्हार मिट्टी का बर्तन बनाएगा , विश्वकर्मा छेनी हथौड़ी रुखाली लेकर दरवाजा और खिड़की बनाएगा । पाल भेड़ी चराएगा । इसी प्रकार 500 बोर्ड बनाकर हर जाति के एक व्यक्ति को उस बोर्ड का सदस्य बनाकर उनके रोजगार को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं लेकिन उनके बच्चों को उच्चतर शिक्षा दिया जाए । इसकी बात भारतीय झूठ पार्टी नहीं करती । पिछड़े दलित का वोट लेने के लिए इन तमाम जातियों के लोगों को विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष बना देते हैं लेकिन हिस्सेदारी नहीं देना चाहते l पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समाज के बच्चे पढ़ लिख कर बेरोजगार घूम रहे हैं । उनको रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य भारतीय झूठ पार्टी नहीं कर रही है। श्री प्रजापति ने किसान आंदोलन पर तीखा वार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी( पी.)किसानों के साथ खड़ी है । अभी हाल ही में भारत बंद अभियान में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के हर जिलों में प्रदर्शन करने का कार्य किया । हमारे कई पदाधिकारियों को उनके घर पर नजर बंद कर दिया गया। सरकार द्वारा इन कृषि बिलो से न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था और मंडिया खत्म हो जाएंगी । जिससे किसानों को कॉरपोरेट की दया पर निर्भर रहना पड़ेगा । सरकार किसान आंदोलन को कमजोर करने की हर कोशिश कर रही है, लेकिन आंदोलन को कम नहीं होने दिया जाएगा । जब तक तीनो कृषि बिल वापस नहीं होते lकार्यक्रम की अध्यक्षता जय सिंह प्रजापति ने किया एवं मंच का संचालन डॉ हेमंत प्रजापति ने किया इस सम्मेलन में कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार प्रजापति,  हिमांशु सिंह  बेनी प्रसाद प्रजापति, डॉक्टर बी एन प्रजापति, भगवत प्रजापति ,मुरली मनोहर प्रजापति, सुरेश कुमार प्रजापति, बेनी प्रसाद आदि सैकड़ों पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l

No comments