Breaking News

मनु-राहुल ने ईश्वर शरण को जिताया


प्रयागराज। मनु राजा (82 रन, 52 गेंद, चार, सात छक्के) एवं राहुल राज पाल (81 रन, 54 गेंद, 10 चौके, 4 छक्के) की बदौलत ईश्वर शरण क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कालेज ब्लू को 119 रन से हराकर चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में टॉस हारकर ईश्वर शरण क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 296 रन (मनु राजा 82, राहुल राज पाल 81, त्रिपुरेश सिंह 42, रोहित राज पाल व कुलदीप मिश्र 20-20, कौशल श्रीवास्तव 3/38, मो. तैमूर 3/54) बनाये।जवाब में दौलत हुसैन ब्लू की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन (निर्भय सिंह 63 नाबाद, मो. तैमूर 36, जहीर अब्बास 34, वैभव पाल 3/18, शुभ शर्मा 2/36) ही बना सकी। 



No comments