Breaking News

चायल सीएचसी को चालू कराने के लिए किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


नेवादा कौशाम्बी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के बंद रहने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने चायल तहसील में धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है नेताओं ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जर्जर बताकर उस अस्पताल को चालू नहीं किया जा रहा है जब उसी अस्पताल भवन में स्वास्थ्य कर्मी निवास बनाए हुए हैं किसान नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का यह दोगलापन बेहद निंदनीय है और इस पर आला अधिकारी संज्ञान लें और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल की स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू कराई जाए जिससे आम जनता को सरकार की मंशा के अनुसार सस्ता और सुलभ इलाज मिल सके

गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन की तरफ से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक व तहसील चायल परिसर में बुधवार को किया गया जिसमें प्रमुख मांगे तीनों बिल वापस हो एसडीएम चायल को किसान यूनियन नेताओ ने ज्ञापन सौंपा है लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र बंद चल रहा है उसे चालू करवाने के लिए बराबर किसान नेता परेशान है चायल स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी चालू करवाने के लिए यूनियन के नेताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है क्योंकि सीएचसी में सारे कर्मचारी रहते हैं स्वास्थ्य विभाग के लेकिन सुचारू रूप से चलाने के लिए कहते हैं की बिल्डिंग जर्जर है लेकिन वह खुद रहते हैं तो क्या जर्जर नहीं है इसीलिए यह सब बातें एसडीएम चायल से कही गई इस पर एसडीएम चायल ने आश्वासन दिया है की सीएचसी चालू कराई जाएगी लेकिन कई बार यह बातें एसडीएम कह चुकी हैं लेकिन आज तक शुरू नहीं हुई यह धरना भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण मौर्य और अन्य तमाम पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ

No comments