डुमरियागंज में निजी कार्यक्रम में पहुचे राज्यसभा सांसद बी एल वर्मा
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौला में स्थित डी.मार्ट मॉल उद्धघाटन में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होने आए राज्यसभा सांसद बी एल वर्मा पहुचे। जहाँ उंन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की उन्होंने कहा कि विरोधियों का काम विरोध करना है।जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है तभी से उनको इस बात की चिंता है कि 2022 में किसानों की आय दो गुनी कैसे हो।इसके लिए सरकार कदम आगे बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी व योगी के ऊपर भरोसा कर रही है।आने वाले 2022 में यूपी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 325 सीटों से अधिक पर जीत होगी।पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमन्त्री राजु श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष गोबिंद माधव,लालजी त्रिपाठी,राजु पाल ,नरेंद्र मणि त्रिपाठी,मनोज श्रीवास्तव, गुड्डन श्रीवास्तव,अजय पांडेय, रमेश पांडेय,स्यामसुंदर अग्रहरी,संतोष अग्रहरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments