Breaking News

शादी के दिन दूल्हा फरार, मचा हड़कंप

सिद्धार्थनगर:जैसा कि आप ने एक कहावत सुनी होगी कि पूजा के दिन खशी ही गायब ऐसा ही एक वाकया जनपद के मिश्रौलिया थाना अंतर्गत ग्राम असिधवा का है जहा  महेंद्र पुत्र राधेश्याम उम्र 26 वर्ष की शादी दिनांक 7/12/2020 को महराजगंज निवासी मीरा पुत्री इंद्रजीत के साथ तय हुई थी शादी के दिन ही सुबह अतुल दाढ़ी बाल कटवाने के लिए घर से सुबह चेतिया चौराहे पर काली जाकेट और लोवर पहन कर गया सुबह करीब 11 बजे उसकी बात अपने बड़े भाई से हुई उसके बाद से महेंद्र घर वापस नही लौटा और उसका फोन भी बंद बताने लगा काफी देर होने पर घर के लोग चौराहे पर देखने के लिए गए लेकिन उसका कही पता नही चला अचानक से महेंद्र के गायब होने से परिवार के लोगो मे खलबली मच गई और सभी लोग उसको तलाश करने निकल पड़े काफी छानबीन के बाद भी महेंद्र का कही पता नही चला परिवारों का रो का बुरा हाल है ।

उक्त घटना की जानकारी परिवारों ने संबंधित थाने पर देकर महेंद्रO को तलाशने की गुहार लगाई है मामले को गंभीरता से लेते हुए मिश्रौलिया थाना अध्यक्ष ने तत्काल अपने हमराहियों को महेंद्र को तलाशने हेतु लगा दिया

No comments