उत्तर प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा अपनी सरकार बनाएगा... ओमप्रकाश राजभर
प्रयागराज। प्रजापति समाज का वोट आज तक सपा, बसपा, भाजपा अपने फायदे के लिए लेती आई है। लेकिन हिस्सेदारी के सवाल पर एक टिकट देकर इस जाति की पूरे उत्तर प्रदेश में वोट लेने का काम किया। भागीदारी पार्टी( पी.) के बनने से प्रजापति समाज का वोट एकजुट हो गया है। जिस दिन भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रदेश में सरकार बनेगी। उस दिन सभी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक जाति के लोगों को उनके संख्या के अनुपात में उचित हिस्सेदारी देने का कार्य किया जाएगा। उक्त बाते भागीदारी संकल्प मोर्चा के (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने करछना में आयोजित विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए कहा। बीजेपी पर हमला बोलते हुए श्री राजभर ने कहा की बीजेपी भारतीय झूठ पार्टी है भारतीय झूठ पार्टी ने कहा था कि भारत को विश्व गुरु बनाएंगे आत्मनिर्भर बनो, लेकिन देश की सरकार देश को ही लूटने का कार्य कर रही है और प्रदेश की सरकार प्रदेश को लूट रही है इनके अधिकारी भी कोविड-19 में पैसा लूट रहे हैं केंद्र सरकार ने अभी तक देश के 28 विभागों को बेचने का कार्य किया। वही गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं सरकारी स्कूलों अस्पतालों और राष्ट्रीय राजमार्गों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। भागीदारी पार्टी पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी विधानसभा में एक एक बूथ पर 25, 25 पदाधिकारियों को तैनात करने की जरूरत है। श्री प्रजापति ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सीधे तौर पर गरीबों की जेब पर सरकार डाका डाल रही है । मंच का संचालन भागीदारी आंदोलन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय नारायण ने किया। इस कार्यकर्ता बैठक में हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव विनय कुमार जैसल नवीन कुमार गुप्ता भागीदारी आंदोलन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राम प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी प्रजापति जी प्रमुख महासचिव शिप्रा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा मयंक राज सिंह विल्सन सिंह जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति राजेंद्र विश्वकर्मा शुभम विश्वकर्मा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति बृजेश कुमार मौर्या सबीना बेगम निर्मला सुदर्शन सोनी कुमारी आदि उपस्थित रहे।



No comments