वरिष्ठ पत्रकार हेमंत चौधरी का निधन
प्रयागराज। मान्यता प्राप्त वरिष्ठ फ़ोटो ग्राफर हेमंत चौधरी पुत्र कल्लू राम चौधरी का उनके आवास पर ही मंगलवार को निधन हो गया। इसकी सूचना जैसे ही होती गयी, पत्रकारिता जगत शोकमय हो गया। वह विगत कई माह से बीमार चल रहे थे। स्वर्गीय हेमंत की बहन कुमकुम चौधरी ने बताया कि पीजीआई में इलाज के बाद काफी सुधार आ गई । लेकिन वर्तमान में उनकी किडनी में दिक्कत के चलते एसआरएन में डायलिसिस हो रही थी। इसके साथ ही वह डायबिटीज से ग्रसित थे। बतादें कि स्वर्गीय हेमंत चौधरी ने अखबार में फोटोग्राफी कैरियर इलाहाबाद से प्रकाशित होने वाले न्यायधीश अखबार से शुरु किया था। अमर उजाला, चेतना विचारधारा, डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट सहित कई न्यूज़ पेपर में काम कर चुके थे। इसके साथ ही हेमंत इलाहाबाद प्रेस फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। एसोसीएशन के पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और अंतिम संस्कार होने तक जमे रहे। बतादे कि वह दो बहनों में सबसे छोटे थे। अंतिम संस्कार उनके चाचारे भाई आलोक चौधरी, वीरेंद्र, मनोज, संजय और अतुल चौधरी ने किया। अंतिम संस्कार शंकरघाट पर किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों साथी पत्रकार, फ़ोटो जर्नलिस्ट पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की।


No comments