यूपीः एक सप्ताह में 955 पर अभियोग पंजीकृत, 26,572 लीटर अवैध शराब बरामद, कारोबार में लिप्त 313 लोग गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त
परवेज आलम, प्रातःकाल एक्सप्रेस, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश को आबकारी अपराधों से मुक्त करने के उद्देश्य से समय-समय पर अभियान चलते आये है लेकिन अवैध शराब बनाने एवं अवैध शराब के व्यापार की रोकथाम पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। हाल ही में सूबे को हिला देने वाली घटनाएं हुई। जिसमें कई लोगों की जान गई। जिससे सरकार के साथ ही विभाग की भी काफी किरकिरी हुई। यही वजह रही कि आबकारी विभाग ने लगातार ऐसे लोगों को कुचलने की जद्दोजहद की। परन्तु अभियान की समाप्ति उपरान्त प्राय उक्त कार्य पुनः प्रारम्भ हो जाता है। इससे एक तरफ जहां प्रदेश सरकार का राजस्व प्रभावित होता है, वहीं दूसरी ओर जनहानि की सम्भावनाएं भी बनी रहती है। पी.गुरू प्रसाद, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के मुताबिक संजय आर. भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर प्रवर्तन कार्यवाही कराई जा रही है। जी हां विभाग द्वारा लगातार छापामारी से गत सप्ताह प्रदेश में कुल 955 मुकदमे पकड़े गये। जिसमें 26,572 ली. अवैध शराब बरामद की गयी तथा मदिरा निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 1,30,734 कि0ग्रा0 लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त 313 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 8 वाहनों को जब्त किया गया। आबकारी आयुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि पिछले सप्ताह में जनपद गोरखपुर में 50 ली0 स्प्रिट और नकली शराब बनाने सम्बन्धीे सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जनपद बरेली में पुलिस के साथ हाइवे पर स्थित ढ़ाबे पर टैंकर से बोलेरो पिकअप गाड़ी में अल्को हल चोरी करते हुए 5 व्यक्तियों को मौंके से गिरफ्तार किया गया। बोलेरो में स्प्रिट के अलावा नकली शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की गयी। चोरी को देखते हुए दोनों वाहनों को कब्जे लेकर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जनपद वाराणसी के थाना चेतगंज में एक ट्रान्सेपोर्ट कम्पहनी पर दबिश देकर 840 ली0 स्प्रिट बरामद की गयी। जबकि दो अभियुक्तों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया। साथ ही चैबेपुर थाना क्षेत्र में दबिश देकर 400 ली0 स्प्रिट के साथ नकली शराब बनाने के लिए भारी मात्रा में विभिन्न ब्राण्डों के रैपर, ढ़क्कीन, शीशी के अतिरिक्तत नकली क्यूआर कोड बरामद करते हुए, जबकि 3 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। आबकारी आयुक्त बताया कि शासन के निर्देशानुसार मेरठ मण्ड्ल के सभी जिलों में आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर 8 से 15 जनवरी तक अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापेमारी की कार्यवाही हुई। इसके साथ ही साथ आबकारी दुकानों की चेकिंग कराई गई। अभियान के दौरान गठित टीमों द्वारा मेरठ मण्डाल के 3007 गॉवों एवं 947 वार्डों मे भ्रमण कर जांच की कार्यवाही हुई और 2250 आबकारी दुकानों पर मदिरा की जांच की गई।
http://dlvr.it/RqrWFn
http://dlvr.it/Rqrt8G
http://dlvr.it/Rqrt8G

No comments