मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की जमीन अधिग्रहण पर प्रयागराज मे उबाल, पुलिस से उलझे आजमवादी नौजवान
लेकिन आजम समर्थक हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कड़ा विरोध करने लगे, तभी धरना स्थल की पुलिस चैकी पर तैनात भारी पुलिस फोर्स ने युवाओं को वहाँ से चले जाने को कहा, समर्थक विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारीयों से झड़प हुई।प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे फैसल मंसूर उर्फ अकबर, यतांश राशिद सबीहा मोहानी, निशा शुक्ला, काशान सिद्दीकी ,शाकेब, पिन्टू यादव, मूकीम सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए।
गौरतलब हो कि रामपुर जिला प्रशासन द्वारा मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ी 173 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए आदेश जारी किया गया है, जो समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खान के परिवार द्वारा संचालित और उनकी स्वामित्व में है।अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) जे.पी. गुप्ता की अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया कि ट्रस्ट ने जमीन खरीदते वक्त राज्य सरकार के मानदंडों का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को आदेश दिया गया कि वह जमीन का अधिग्रहण करें।
अतिरिक्त जिला सरकारी वकील (एडीजीसी-सिविल) अजय तिवारी ने कहा, ट्रस्ट ने सरकारी आदेश का उल्लंघन किया है, जिसमें उन्हें सिर्फ इस शर्त के आधार पर 12 एकड़ से अधिक जमीन की खरीद की अनुमति दी थी गई कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।



No comments