इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मृत्युंजय प्रताप वॉलीबाल ट्राफी पर कब्जा.स्व.मृत्युंजय प्रताप सिंह ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
प्रयागराज। गणतंत्र दिवस पर आयोजित स्वर्गीय मृत्युंजय प्रताप सिंह की स्मृति में ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद ने मेजवान विद्यालय टीम मृत्युंजय क्लब 18-25,28-26,25-22 और 25-18 अंकों से पराजित कर ट्राफी जीत ली। गोपाल विद्यालय कोरांव के खेल मैदान में खेली गई दो दिवसीय ओपन वालीबाल प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से प्रयागराज शहर स्थित भारत स्काउट गाइड, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम,कार्यालय रक्षा नियंत्रक(सीडीए पेंशन), इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद के अतिरिक्त जिले के आस पड़ोस क्षेत्रों से आई ऊँज,कछवा रोड,फ्रेंड्स क्लब मेजा,मांडा रोड,कोसड़ा कलां,लालगंज सहित दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग कर के अपने-अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रितेश तिवारी ने कॉमेंटेटर का कार्य किया तथा फूलचंद गुप्ता, अल्ताफ अली,मुकेश शुक्ला और कुंवर बहादुर ने निर्णायक की भूमिका अदा की। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह जिला वालीबाल संघ प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मेजबान विद्यालय की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रूद्र नारायण बाजपेई एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत कोरांव के चेयरमैन नरसिंह केशरी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और 11 हजार रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ.साबिर अली ने अन्य प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया। से.नि.पूर्व जिला क्रीड़ाअधिकारी के.पी.सिंह ने समस्त प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्व.मृत्युंजय प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की। उक्त समारोह के अवसर पर शशि द्विवेदी,प्रमोद पयासी,आजाद बहादुर सिंह,उपेंद्र बहादुर सिंह,धीरेंद्र सिंह,अखिलेश पांडेय,रमेश तिवारी,श्यामा कांत शुक्ला,बब्बन तिवारी,दीपक त्रिपाठी,विरेंद्र सोनी,महेंद्र मिश्रा,भगवान प्रसाद तिवारी एवं हीरामणि त्रिपाठी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


No comments