Breaking News

गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी के नवनिर्वाचित एमएलसी सुरेंद्र चौधरी को फोन पर दी बधाई


केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यूपी विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य सुरेंद्र चौधरी को फोन कर उन्हें विधायक चुने जाने पर बधाई दी। अमित शाह ने दोपहर करीब पौने तीन बजे एमएलसी सुरेंद्र चौधरी को फ़ोन किया। उन्होंने सबसे पहले सुरेंद्र चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया अपना वायदा पूरा करने की बात कही। उन्होंने सुरेंद्र चौधरी से पूछा कि अब वह खुश हैं। अमित शाह ने सुरेंद्र चौधरी को अब पार्टी के लिए ज़्यादा सक्रिय होकर काम करने और पार्टी को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही सरकार द्वारा किये गए कामों व उपलब्धियों को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने की बात कही। 

 गौरतलब है कि बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सोरांव सुरक्षित सीट से टिकट दिया था। बाद में वह सीट सहयोगी दल के खाते में चली गई। अमित शाह ने सुरेंद्र चौधरी को समझाकर उनसे समर्थन कराया था। अमित शाह ने रैली में सुरेंद्र चौधरी के साथ इंसाफ किये जाने का वादा किया था।

No comments