Breaking News

मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता.मेवालाल बिंद लोकनाट्य नौटंकी मण्डली को प्रथम

प्रातःकाल एक्सप्रेस

प्रयागराज। यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में कई ऐसी विधाएं है जो लुप्ति के कगार पर पहुच गई है। यही वजह रही कि सांस्कृतक प्रतियोगिता के जरिए ऐसी विधाओं को पुनः एक प्लेटफार्म देने के मकसद से सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोवमवार को विकास भवन स्थित सरस भवन के सभागार में मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 5 लोकनाट्यय नौटंकी विधा की टीमों ने प्रतिभाग किया।

सभी प्रतिभागियो को अपनी विधा का प्रदर्शन करने के लिए 20 मिनट का समय दिया गया। जिसमें विजेता का चयन विषय वस्तु, वेश-भूषा एवं वाद्य्य यंत्र पर निर्धारित 20-20 अंक के आधार पर  निर्णायक मण्डल ने प्रतिभागियों को नम्बर दिये। जिसके आधार पर मेवालाल बिंद नौटंकी मण्डली ने प्रथम स्थान अर्जित किया। जबकि शिव प्रकाश नौटंकी मण्डली को द्वितीय एवं संतोष कुमार नौटंकी मण्डली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में प्रतियोगी सांस्कृतिक दलों के द्वारा सामाजिक विषयों पर अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।

गौरतलब हो कि सभी प्रतिभागियों ने अपने अभिनय से वहां उपस्थित लोगो व निर्णायक मण्डल के सदस्यों का मन मोह लिया। निर्णायक मण्डल में अपर आयुक्त प्रथम रमेश चन्द्र (अध्यक्ष), हर्षित कुमार, केन्द्राध्यक्ष कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन, मोहन धनराज, सहायक निदेशक कार्यक्रम आकाशवाणी, अतुल यदुवंशी अध्यक्ष लोककला महासंघ, गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी सस्कृति विभाग,शैलेश श्रीवास्तव, नाट्यविद् एवं इन्द्रमणि पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी निर्णायक मण्डल की भूमिका में मौजूद रहे।

No comments