एसीएफ-आरएफओ का मेंस 13 से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक वन संरक्षक अधिकारी-क्षेत्रीय वन अधिकारी (एसीएफ-आरएफओ 2020) की मुख्य परीक्षा 13 फरवरी से होगी। आयोग के सचिव जगदीश की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य परीक्षा 13 से 26 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ से साढ़े बारह बजे तक द्वितीय पाली दो से पांच बजे के मध्य आयोजित की जाएगी। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि 12 पदों के सापेक्ष मुख्य परीक्षा के लिए 180 छात्र सफल हुए हैं।


No comments